बागेश्वर। अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से ऊर्जा संरक्षण विषय पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण में मनीष और निबंध प्रतियोगिता में आकाश को पहला स्थान मिला। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर 14 दिसंबर को पुरस्कार बांटे जाएंगे।
भाषण प्रतियोगिता में राइंका बागेश्वर के मनीष कुमार, राजीव नवोदय विद्यालय बहुली की कल्पना, राइंका कांडा के मनीष पांडे, निबंध प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कालेज की राधा तिवारी, सरस्वती शिशु मंदिर की दिव्या तिवारी, चित्रकला प्रतियोगिता में राउमावि बिलौना के मनीष कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर की पूजा और सैनिक हाईस्कूल की प्रिया पालनी क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक बीएड प्रशिक्षु शिक्षक सुमित बिष्ट, भरत धामी, गंगा सिंह, अंजलि, मनीषा बिष्ट, अपर्णा जोशी, रेणुका मेहरा, खीमानंद रहे। इन प्रतियोगिताओं में राबाइंका ऐठांण, राबाइंका बागेश्वर, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर, राउमावि करालापालड़ी, राइंका मैगड़ीस्टेट, राबाइंका पुरड़ा, राजीव नवोदय विद्यालय बहुली, सैनिक हाईस्कूल बागेश्वर, राइंका सलानी, विवेकानंद इंटर कॉलेज बागेश्वर, विमोजो स्मारक राइंका बागेश्वर, राउमावि बिलौना आदि स्कूलों के लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को ऊर्जा संरक्षण दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।