फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डॉक्टर को धमकी देने का ऑडियो वायरल, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला चिकित्सालय एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित ने एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार पीलिया से पीड़ित एक गंभीर बच्चे को जबरन छुट्टी दिलाने के लिए फोन पर उन पर दबाव बनाया गया और इनकार करने पर देख लेने की धमकी दी गई। बुधवार को इस बातचीत का एक ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। डॉ. अंकित ने स्पष्ट किया कि चिकित्सीय सलाह के विरुद्ध बच्चे को ले जाने के लिए लिखित जिम्मेदारी तीमारदारों की होगी न कि अस्पताल की। इस बदसलूकी के खिलाफ डॉक्टर ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

कोट
मामला पूरी तरह से हमारे संज्ञान में है। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। उनसे पूरी जानकारी लेने और मामले की गहन समीक्षा करने के बाद ही विभाग की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें