फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नाबालिग लड़की ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कहा कि बुड़घुना, सिमरू (बख्याली) निवासी सूरज उर्फ सुरेश पांडे पुत्र विपिन पांडे ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने आरोपी पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 452/376/511/504/506 और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। एसपी रजिता जुयाल के निर्देश पर कोतवाल दौलत राम वर्मा ने जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने पुराना एआरटीओ कार्यालय के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। टीम में एससएआई खष्टी बिष्ट, कांस्टेबल अशोक पंवार, कांस्टेबल भुवन बोरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें