फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने गए ग्रामीण पर हमला, घायल

Wed, 03 Oct 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 धरमघर वन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौंरा में घायल तेंदुए को पकड़ने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने माैके पर पहुंच कर तेंदुए को टैक्यूलाइज कर लिया है।
विज्ञापन


चौंरा के ग्रामीणों को बुधवार की सुबह पुंगर नदी के किनारे घायल पड़ा तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों ने तेंदुए को शोर मचाकर भगाने की कोशिश की तो वह भाग नहीं सका। ग्रामीण समझ गए कि तेेंदुआ घायल होकर नदी में गिरा है। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल तेंदुए को पिंजरे में डालने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली।  
चौंरा गांव के ही ग्रामीण जगदीश सिंह धपोला 45 पुत्र लक्ष्मण सिंह ने रस्सी से तेंदुए को बांधने का प्रयास किया तो घायल तेंदुुए ने जगदीश पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जगदीश के हाथ व पैर में 80 टांके लगे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए डीएफओ आरके सिंह, एसडीओ बीएस शाही, रेंजर नारायण दत्त पांडे व प्रयाग दत्त भट्ट ट्रेंकुलाइज टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


आपसी संघर्ष में घायल होने की संभावना 
बागेश्वर। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि शिकार को लेकर दो तेंदुओं में आपसी संघर्ष की संभावना है। जिसमें तेंदुआ पहाड़ी से गिरकर पुंगर नदी में आ गया। तेंदुए की रीढ़ की हड्डी तथा पिछले पैर जख्मी हो गए हैं जिससे वह उठ नहीं पा रहा है। 


डौला में तेंदुए ने बकरियों को मारा 
बागेश्वर। कपकोट तहसील के डौला गांव में तेंदुए ने ग्रामीण दलीप सिंह की आधा दर्जन से अधिक बकरियों को मार डाला है। जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी ने प्रशासन को घटना की सूचना देते हुए तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें