कौसानी के लक्ष्मी आश्रम मेंआइस ब्रेकिंग गेम खेलते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कौसानी आगमन के 90 वर्ष पूरे होने पर लक्ष्मी आश्रम में पांच दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई। संगवारी दिल्ली और रचनात्मक शिक्षक मंडल उत्तराखंड की ओर से शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जमनालाल बजाज और राधा भट्ट ने किया।
उन्होंने कहा वर्तमान में गांधी के विचारों की जरूरत पहले से भी अधिक है। इस कार्यक्रम से स्थानीय जनता को गांधी के विचारों से और अधिक अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पांच दिनों तक संगवारी दिल्ली की टीम लक्ष्मी आश्रम के 30 से अधिक बच्चों को थियेटर से जुड़ी जानकारी देगी। वहीं रचनात्मक शिक्षक मंडल के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में एक टीम कौसानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में गांधी पर बनी वृत्तचित्र, फिल्में दिखाने के साथ बाल फिल्में दिखाएगी।
आजादी के सभी पहलुओं से भी बच्चों को अवगत कराया जाएगा। दिल्ली से कौसानी पहुंचे अनिरुद्ध, दीपशिखा, धनंजय, नेहा की चार सदस्यीय टीम ने पहले दिन बच्चों को आइस ब्रेकिंग के माध्यम से बच्चों में आत्मबल पैदा करना, एक्शन के माध्यम से शरीर में लोच करना, आवाज को बुलंद करना बताया। इस मौके पर नीमा,भवानीशंकर कांडपाल,डेविड भाई,दुर्गा गुप्ता,कांति बहन आदि मौजूद थे।