फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्वास्थ्य, सड़क, पानी की समस्या दूर करने का आश्वासन

Fri, 19 Dec 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत भैंसूड़ी कुटीर में खुली बैठक और जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, सड़क, पानी और सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को दर्ज कर उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा के कार्यों, मजदूरी भुगतान में हो रही देरी और नए जॉब कार्ड बनाने की मांग, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल समस्या और पीएम आवास योजना, पात्र लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। जनता दरबार में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों और टीकाकरण के बारे में बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी, वीपीडियो देवेंद्र गाढि़या, वीडियो दीपक सिंह मनकोटी, सीएचओ नेहा गैड़ा, एएनएम रेखा कुमारी और आशा कार्यकर्ता गोविंदी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें