फोटो- 01एएलएम19पी- रामगंगा आरती घाट पर हुई समीक्षा बैठक में मौजूद आंदोलनकारी। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर चल रहे ऑपरेशन स्वास्थ्य के 20 दिनों तक स्थगित होने के बाद सोमवार को आंदोलनकारियों की राम गंगा आरती घाट पर समीक्षा बैठक हुई। सरकारी आश्वासनों के क्रियान्वयन आदि मामलों पर चर्चा हुई।
इस दौरान आंदोलन के बाद अब तक की उपलब्धियों का आकलन किया गया। बताया गया कि सरकार ने कुछ बिंदुओं पर कार्यवाही शुरू कर दी है, जैेसे टेलीमेडिसिन सेवा का विस्तार, नई मशीनों की स्वीकृति और स्टाफ नर्सों की तैनाती आदि। बाकी मांगों पर भी प्रक्रियाएं तेज की जा रही हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि ऑपरेशन स्वास्थ्य सिर्फ धरना–प्रदर्शन का आंदोलन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देने का जनआंदोलन है। यदि 20 दिनों में ठोस और जमीन पर दिखने वाले परिणाम नहीं मिलते तो ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन को पुनः गति दी जाएगी। निर्णय लिया गया कि हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट साझा की जाएगी और जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। वहां मुख्य अनशनकारी भुवन सिंह कठायत , जीवन सिंह नेगी, अशोक कुमार, भगवत सिंह , खष्टी अधिकारी, खीम सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।