फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट की तीन सड़कों पर आठ करोड़ से होगा डामरीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र की तीन सड़कों पर डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों की हालत सुधारने की मांग कर रहे थे। होली के बाद तीनों सड़कों पर डामरीकरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की खड़लेख-भनार, चीराबगड़-पोथिंग और सौंग-मुनार सड़कों को डामरीकरण की दरकार थी। पोथिंग सड़क पर सुधारीकरण का कार्य कराया गया था। बाकी सड़कों पर भी डामरीकरण कराने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि खड़लेख-भनार मोटर मार्ग पर शुरूआत से 15 किमी तक डामर किया जाना है। पोथिंग मोटर मार्ग पर सात किमी और सौंग-मुनार सड़क पर 18 किमी लंबाई में डामरीकरण किया जाएगा। बताया कि तीनों सड़कों पर कुल 40 किमी डामरीकरण का काम करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी महीने काम भी शुरू हो जाएगा। जल्द ही इन सड़काें पर वाहन सरपट चल सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें