फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लीती-गोगिना सड़क पर शुरू हुआ डामरीकरण

Fri, 24 Oct 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिचला दानपुर की लाइफलाइन शामा-लीती-गोगिना सड़क की दशा सुधरने लगी है। लीती से गोगिना के बीच 14.92 किमी सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से बदहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर लोगों को परेशानी से जल्द निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शाम से कीमू तक बनी सड़क से रोजाना लीती, रातिरकेटी, हांप्टीकापड़ी, गोगिना और कीमू के ग्रामीण आवाजाही करते थे। करीब एक दशक पहले सड़क पर डामरीकरण किया गया था। डामर उखड़ने से पिछले चार-पांच साल से सड़क बदहाल थी। कई स्थानों पर सड़क की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, कलमठों को भी नुकसान हुआ था। क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। विगत मई से सड़क में सुधारीकरण का काम शुरू किया गया था। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि 3.14 करोड़ रुपये से सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का काम चल रहा है। सुधारीकरण पूरा होने के बाद सड़क में डामरीकरण शुरू कर दिया है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।

डामरीकरण को लेकर थी शिकायत, एई ने किया निरीक्षण
बागेश्वर। लीती-गोगिना सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने विभाग से गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। जिपं सदस्य विजया कोरंगा, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा आदि ने विभागीय अधिकारियों से कार्य की जांच कराने की मांग की थी। शुक्रवार को एई नवनीत रावत ने मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर किया जा रहा डामर उखड़ने लगा है। एई ने कार्य करा रहे ठेकेदार को डामरीकरण से पहले सड़क पर ठीक से सफाई करने को कहा। शिकायत वाली जगहों पर दोबारा डामरीकरण करने के निर्देश दिए। ईई अंबरीश रावत ने कहा कि ग्रामीणों की जो समस्या थी, निरीक्षण कर उसका निदान किया गया। सड़क पर चल रहे डामरीकरण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें