फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट-पिंडारी मार्ग पर डामरीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सरयू घाटी की लाइफलाइन माने जाने वाले कपकोट-पिंडारी-रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी इस सड़क पर वन टाइम मेंटेनेंस के तहत हॉटमिक्स डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। भराड़ी शामा बैंड से सुपी डी टैंक तक होने वाले इस सुधार कार्य से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को उबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की ओर से इस 18 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण पर 16.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्र की यह सड़क भानी, दुलम, सलिंग, सुंडिग, सुमगढ़, गासी, सूपी, हरकोट, रिखाड़ी, चौड़ा, काफलीकमेड़ा, पेठी और झूनी जैसे दूरस्थ गांवों के लिए आवागमन का मुख्य जरिया है। सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब डामरीकरण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। विभाग के जेई दीपेंद्र भट्ट ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को मानक के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी विकास कार्य में सहयोग की अपील की है।

......कोट
सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। विभाग की टीम लगातार मौके पर मॉनिटरिंग कर रही है ताकि सड़क की गुणवत्ता बेहतर रहे। सरयू घाटी के ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी देना हमारी प्राथमिकता है। -अंबरीश रावत, ईई, पीएमजीएसवाई, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें