फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुदिला-अमोली-महरपाली मार्ग पर डामरीकरण शुरू

विज्ञापन
गरुड़ में दुदिला-महरपाली सड़क में डामरीकरण के कार्य का शुभारंभ करते विधायक चंदन राम दास। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने गरुड़ विकासखंड के दुदिला-अमोली-महरपाली सड़क के लिए स्वीकृत चार किमी डामरीकरण के काम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि डामरीकरण के कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक ने दुदिला-महरपाली सड़क के डामरीकरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि आठ किमी लंबी सड़क में चार किमी हिस्से पर डामरीकरण के लिए 2.63 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। शेष चार किमी हिस्से में डामरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। राशि अवमुक्त होते ही शेष चार किमी हिस्से पर भी डामरीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर गरुड़ की ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी समेत तमाम लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें