फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बहने लगा अधजला शव

Sun, 15 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद भी इस तरह शव जला रहे लोग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके बाद भी लोग नदी किनारे ही शव जला रहे हैं। शवदाह के लिए खतरा उठाने वालों को रोकने के किसी तरह के इंतजाम नहीं किए गए हैं। पिछले दिनों एक अधजला शव नदी का पानी अचानक बढ़ने से बह गया था। रविवार को इसी तरह की घटना होते-होते बची। सरयू-गोमती संगम पर दो शव जल रहे थे। इसी दौरान नदी के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी होने पर पानी चिता तक पहुंच गया। एक चिता पानी से भर गई जबकि दूसरी चिता के समीप तक भी पानी पहुंच गया। गनीमत रही कि पानी का बहाव अधिक तेज नहीं था, नहीं तो शवदाह करने आए लोगों के लिए भी खतरा बढ़ सकता था। पूर्व के वर्षों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के दौरान बागनाथ मंदिर के समीप जल पुलिस तैनात हो जाती थी। वहां तैनात कर्मचारी लोगों को नदी में जाने से रोकते थे। सीओ अजय साह ने बताया कि जल पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों से भी बारिश के मौसम को देखते हुए संगम की बजाय शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें