रानीखेत में विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंट्रा क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के बीच खेला गया। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने हेमपुर को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। मैच का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहां प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल अजय उपाध्याय, शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ, भूपेंद्र परिहार, बृजेश जोशी, पंकज अधिकारी, हेम पंत, मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।