फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार सैनिक का निधन, सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Tue, 02 Oct 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सैनिक को अंतिम सलामी देते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकटवर्ती ग्राम भतरौला निवासी भारतीय सेना के जवान सूबेदार महेश राम (42) का बीमारी के बाद निधन हो गया है। मंगलवार को सरयू-गोमती संगम तट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। 
विज्ञापन


मृतक सैनिक महेश राम पुत्र उदय राम का पार्थिव शरीर लेकर बागेश्वर पहुंचे सूबेदार पुष्कर सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से महेश राम की तबियत खराब चल रही थी। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया था। 29 सितंबर को उनका निधन हो गया। मृतक सूबेदार महेश राम एयर डिफेंस (एडी) नासिक में कार्यरत थे। वे इन दिनों आसाम में तैनात थे।

कौसानी सिग्नल कोर के जवानों ने मृत सैनिक को अंतिम विदाई दी। महेश के माता, पिता का पूर्व में ही स्वर्गवास हो गया है। उनकी पत्नी और बच्चे भतरौला में रहते हैं। महेश की मौत से पत्नी मालती, पुत्र विनय और दो पुत्रियां प्रिया, मोना सदमे में हैं।
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में भाई प्रेम राम, रमेश राम सहित कौसानी सिग्नल कोर के नायब सूबेदार कृष्ण चंद्र, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी, एसआइ गोपाल राम, प्रधान पंकज टम्टा, सुशील कुमार आदि थे। सैनिक के निधन पर विधायक चंदन दास, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, शेर सिंह गढ़िया, बसंत कुमार, किशन लाल विश्वकर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध साह व गीता रावल आदि ने दुख जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें