फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जानिये कहां जमा हुए 450 हथियार

Thu, 28 Mar 2024 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए किए जा रहे हैं जमा
विज्ञापन





बागेश्वर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में 1040 लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करने हैं। इसमें से 450 लाइसेंस धारकों ने हथियार जमा कर दिए हैं। 590 हथियार धारकों के हथियार जमा होने हैं।
एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के लिए पूर्व में ही निर्देशित कर दिया था। पुलिस कार्यालय के अनुसार जिले में 1040 लाइसेंसी हथियार धारक हैं। पुलिस ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को हथियार नजदीकी थाने या प्राधिकृत शस्त्र डीलर के यहां जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अपराध में लिप्त होने पर हो सकता है निरस्त

बागेश्वर। लाइसेंसी हथियार लेने के बाद यदि कोई लाइसेंस धारक भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त होता है, तो ऐसी स्थिति में पुलिस की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में मामला लाकर संबंधित धारक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन













कोट-जिले के शस्त्र लाइसेंस धारक जागरूक हैं। वह स्वयं हथियारों को जमा कर रहे हैं। मतदान से एक सप्ताह पहले तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। -अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें