फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शहर में टैक्सी संचालकों की मनमानी से लग रहा जाम, लोग परेशान

Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। त्योहारी सीजन के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के प्रवेश द्वारों पर टैक्सी स्टैंड निर्धारित होने के बावजूद टैक्सी संचालक अपनी मनमानी पर उतारू हैं और यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद शहर के बीचों-बीच कहीं भी वाहन खड़े करके सवारियों को बैठाने और उतार रहे हैं। स्थिति यह है कि पुलिस प्रशासन भी इन टैक्सी संचालकों के आगे असहाय नजर आ रहा है, जिससे दिनभर शहर में भीषण जाम लग रहा है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत रोडवेज और केमू की बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है जिससे केमू और रोडवेज प्रबंधन ने तीखी नाराजगी व्यक्त की है। प्रबंधन का आरोप है कि पुलिस टैक्सी चालकों पर पूरी तरह मेहरबान है, लेकिन बस चालकों को शहर के भीतर आने देने के बजाय सीधे बाईपास मार्गों से भेजा जा रहा है, जिससे यात्रियों को नगर तक पहुंचने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
त्योहारी सीजन में जब यात्रियों की आवाजाही सबसे अधिक होती है, तब बसों को शहर में प्रवेश न देकर बाईपास से भेजना यात्रियों के साथ अन्याय है। एक तरफ टैक्सी संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नियमित और वैध बस सेवाओं को शहर से बाहर रोका जा रहा है, जिससे यात्रियों और बसों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- देवेंद्र रावत, स्टेशन प्रभारी केमू

कोट
त्योहारी सीजन के मद्देनजर यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। अनधिकृत रूप से सड़क पर वाहन खड़े करने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को और अधिक सख्त निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजय लाल साह, सीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें