फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर ::: बागेश्वर में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने को मंजूरी

Sun, 06 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की मंजूरी दे है। वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक चंदन राम दास की पहल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर जिला मुख्यालय में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

बीते तीन अगस्त को उत्तराखंड शासन के अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने डीएम अनुराधा पाल को भेजे पत्र में कामकाजी महिला छात्रावास के निर्माण को मंजूरी मिलने की जानकारी दी है। बताया कि छात्रावास के लिए बागेश्वर नगर के कत्यूरमठ (नीलेश्वर) में 0.015 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उक्त भूमि को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के पक्ष में हस्तांतरण करने की स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान कर दी है।
भाजपा नेता दिवंगत मंत्री चंदन राम दास के पुत्र गौरव दास ने इसके लिए सीएम धामी का आभार जताया है। कहा कि सीएम उनके पिता के सपनों को पूरा कर रहे हैं। साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें