गरुड़ (बागेश्वर)। आम आदमी पार्टी के बागेश्वर विधानसभा चुनाव के प्रभारी नरेंद्र कुमार आर्य अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित समारोह में कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आम आदमी पार्टी के बागेश्वर विधानसभा चुनाव प्रभारी नरेंद्र कुमार और उनके कई साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। संवाद