फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चीराबगड़ के घटगाड़ गधेरे में बाढ़ सुरक्षा कार्य को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। चीराबगड़ के तोक तल्ला फुलवाड़ी के ग्रामीणों को जल्द ही गधेरे में आने वाली बाढ़ के खतरे से निजात मिलेगी। सिंचाई विभाग ने घटगाड़ गधेरे में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए योजना तैयार कर ली है। सिंचाई खंड कपकोट की ओर से यह कार्य 4.50 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत गधेरे के बाएं किनारे पर 100 मीटर और दाएं किनारे 50 मीटर तक सुरक्षा दीवार और अन्य बाढ़ नियंत्रण कार्य किए जाएंगे। ग्रामीण लंबे समय से बरसात के दौरान गधेरे के उफान पर आने से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे थे। इस कार्य के होने से तल्ला फुलवाड़ी क्षेत्र में कृषि भूमि और आवासीय घरों को सुरक्षा मिल सकेगी। सिंचाई खंड कपकोट के ईई जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अपने अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी होते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, आगामी मानसून से पहले सुरक्षा कार्य पूर्ण कर राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें