फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएलएड की 50 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डीएलएड का प्रशिक्षण लेकर शिक्षा के क्षेत्र के कार्य करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आवेदनकर्ताओं की 22 नवबंर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के डायट में डीएलएड के प्रशिक्षण के लिए कुल 50 सीटें रिक्त है। दो साल के पाठ्यक्रम के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। डीएलएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की योग्यता होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी आठ अक्तूबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। 13 अक्तूबर तक आवेदन में परिवर्तन कराने का मौका मिलेगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी होना अनिवार्य है। आवेदन ऑनलाइन के अलावा अन्य माध्यम से नहीं हो सकते हैं। आवेदनकर्ता को वेबसाइट पर दी गई विवरणिका के आधार पर निर्धारित मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

.......कोट
उत्तराखंड विद्याालयी शिक्षा परिषद की ओर से डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले में डीएलएड के लिए 50 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


........डॉ. मनोज पांडेय, प्रभारी प्रचार्य डायट बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें