फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप चुनावी मोड में, प्रदेश उपालध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली रैली

विज्ञापन
बागेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते आप नेता बसंत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी जिले में चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में गरुड़ से जिला मुख्यालय तक वाहन रैली निकाली गई। बसंत कुमार हाल में आप में शामिल हुए हैं। वह वर्ष 2017 का विस चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

गरुड़ से बैजनाथ होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची वाहन रैली में दर्जनों दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल थे। वाहन रैली के बाद एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश के संसाधनों का जमकर दोहन किया है। राज्य गठन के मुद्दों को हाशिये पर धकेल दिया है। इन दोनों पार्टियों से प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है।
आप प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी बागेश्वर के साथ ही पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों को बिजली, पानी मुफ्त देने के साथ ही मोहल्ला क्लीनिक खोलने समेत तमाम मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में लागू किया जाएगा। बैठक में पार्टी नेता सुंदर धौनी, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, पूरन सिंह मेहता, वंशी लाल टम्टा, विनोद जोशी, किशोर चंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें