बागेश्वर। कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन सत्यापित एपीएल राशन कार्डधारकों को तीन माह का अतिरिक्त राशन दिया जाएगा। डीएसओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शासन से जारी निर्देश के अनुसार राज्य खाद्य योजना के तहत अप्रैल से जून तक प्रति एपीएल कार्ड प्रति माह साढ़े सात किलो अनाज अतिरिक्त दिया जाएगा। इसमें पांच किलो चावल और ढाई किलो गेहूं शामिल रहेगा। गेहूं 8.60 रुपये और चावल 11 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से जिले के 28772 राशन कार्डधारक लाभान्वित होंगे।