बागेश्वर के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा में वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्त?
- फोटो : BAGESHWAR
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी।
मुख्य अतिथि डीएम रंजना राजगुरु ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि स्कूल एक ऐसी संस्था है जो बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देती है। डीएम ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राखी राज ने मुख्य अतिथि के साथ ही अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि स्कूल के लिए यह दिन गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग कराया जाता है। बच्चे राज्य स्तर पर खेल, विज्ञान प्रदर्शनी आदि गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। पल्लवी साह, भारती पांडे, हंसा पांडे ने संचालन किया। कार्यक्रम में सीईओ नरेश शर्मा, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा की प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, उपप्रधानाचार्य शीला लटवाल, कमलेश उपाध्याय, महिमन सिंह मटियानी, हेमलता, पूनम दानू, ममता पंत, मुन्नी टम्टा, ममता दानू, रेखा मलड़ा आदि थे।
फोटो 01 बीजीएस 07 पी