फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन में एक और हुआ भर्ती, अब संख्या 20 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन में रविवार की रात एक और व्यक्ति को 14 दिन के लिए रखा गया है। वहीं सोमवार को दिल्ली से बागेश्वर पहुंचे बनलेख क्षेत्र के दो लोगों को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि रविवार रात अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचे एक व्यक्ति को स्वास्थ्य जांच के बाद क्वारंटीन में रखा गया है। उक्त व्यक्ति कुछ दिन पहले दिल्ली से अल्मोड़ा लौटा था। बताया कि स्वास्थ्य जांच में उक्त व्यक्ति सामान्य पाया गया। अब संस्थागत क्वारंटीन में 20 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें