डॉ. अमित आनंद।
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। संकट की इस घड़ी में चिकित्सकों पर अहम जिम्मेदारी आ गई है। वे इसका बखूबी निर्वहन भी कर रहे हैं। जिले के धारीबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. अमित आनंद अस्पताल में मरीजों को देखने के साथ ही 6 घंटे जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बताते हैं कि 24 मार्च से संस्थागत क्वारंटीन में उनकी ड्यूटी लगी है। वह सुबह और दोपहर में दो पालियों में अस्पताल में भी मरीजों को देख रहे हैं। दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक संस्थागत क्वारंटीन में ड्यूटी कर रहे हैं। डॉ. अमित आनंद कहते हैं कि यह समय काफी सावधानी बरतने का है। लोगों को बाजार में मॉस्क लगाकर निकलना चाहिए। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करना चाहिए। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान देना चाहिए।