डीडीए का नोटिस मिलने पर बिलखती मंडलसेरा बागेश्वर निवासी खिमुली देवी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) का नोटिस मिलने पर मंडलसेरा निवासी खिमुली देवी बिलख उठी। उसने डीएम से सुनवाई के लिए और समय मांगा है।
खिमुली के परिजनों ने कुछ समय पहले मोहल्ला मंडलसेरा में मकान बनाया था। डीडीए ने निर्माण को अवैध बताते हुए नौ सितंबर को खिमुली को नोटिस भेजकर नौ अक्तूबर को दोपहर तीन बजे अपना पक्ष रखने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की बात कही गई थी।
बुधवार सुबह ही खिमुली डीएम कार्यालय पहुंच गईं और वहां रोते हुए पारिवारिक समस्या बताई। डीएम कार्यालय में मौजूद स्टाफ ने उससे तय समय पर अपना जवाब देने को कहा। इसलिए उसे दो चक्कर लगाने पड़े। खिमुली उसने सुनवाई और अपना पक्ष रखने के लिए कुछ समय मांगा है ताकि वह जरूरी प्रक्रिया पूरी करवा सके।