फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले में 14 रिक्त पदों के लिए होगी एएनएम की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अब एनएम के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जिले के 18 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती प्रकिया पूरी होने के बाद जिले में 14 एनएनएम की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

जिले में एएनएम के 100 पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष वर्तमान में 86 एएनएम तैनात हैं। 14 रिक्त पदों में अन्य एएनएम को प्रभार दिया गया है। जिसके चलते सेंटरों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एएनएम की कमी से जिले में संचालित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में 14 नई एएनएम की तैनाती होगी।
भर्ती के बाद जिले में एएनएम के सभी 100 सृजित पद भर जाएंगे। जिससे सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। नई नियुक्तियां होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल बेहतर हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर दिखेगा। मौजूदा एएनएम पर काम का अतिरिक्त बोझ कम होगा। जिससे वे अपने कार्य को अधिक कुशलता से कर पाएंगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जगी है। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



जिले में एएनएम के 14 रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति होने के बाद योजनाओं के संचालन में आसानी होगी।
विज्ञापन


डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें