दानपुर सेवा समिति की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वियतनाम में आयोजित द्वितीय एशियाई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अनिल दानू द्वारा कांस्य पदक जीतने और इंटर की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने पर प्रियंका दानू को प्रतीक चिह्न भेेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने दोनों प्रतिभाओं की उपलब्धि पर खुशी जताई। ऐठानी ने समिति को आर्थिक सहायता के रूप में 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
जिला पंचायत सभागार में समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भद्रतुंग और सरमूल को धार्मिक तीर्थाटन के रूप में विकसित करने, भद्रतुंग से सरमूल होते हुए झूनी, खाती, बदियाकोट से रूपकुंड तक पैदल रास्ते का शीघ्र निर्माण करने के लिए बजट मंजूर कराने की मांग की। संचालन हीरा सिंह टाकुली ने किया। वहां भूपाल सिंह देवली, दुर्गा सिंह पांडा, खड़क राम आर्या, मान सिंह देव, धाम सिंह बघरी, चरण सिंह बघरी, नैन राम आदि थे। ब्यूरो