बागेश्वर में प्रदर्शन करते सुमगढ़ के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दैवीय आपदा के कारण ध्वस्त पेयजल लाइन ठीक नहीं होने से आक्रोशित सुमगढ़ के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पेयजल लाइन की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
डीएम विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन मेें ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत सुमगढ़ में 2019-20 की दैवीय आपदा में पैरापानी और मैछाना गधेरे के जल प्रपातों से जोड़ी गई पेयजल लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त है। इससे गांव तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे गांव के 30 परिवार दो किमी दूर नदी से पानी लाने को मजबूर हैं। लोग नदी और नौलों पर आश्रित हो गए हैं।
बताया कि तहसील प्रशासन के निर्देश पर पेयजल लाइन का मौका मुआयना किया गया था लेकिन लाइन की मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने पेेयजल लाइन की मरम्मत न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान मंगल सिंह रावत, केवलानंद, बहादुर सिंह, जोगा राम, पप्पू आदि शामिल थे।