फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से नाराज सचिवों का प्रदर्शन 

Mon, 28 Aug 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में नारेबाजी करते साधन सहकारी समिति के सचिव।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सातवां वेतनमान दिए जाने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों की कलमबंद हड़ताल नवें दिन भी जारी रही। आंदोलन के बावजूद अभी तक मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज सहकारी सचिवों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


सोमवार को विकास भवन परिसर में आयोजित धरना स्थल पर आंदोलनकारी साधन सहकारी सचिवों ने सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट, मंत्री घनानंद पांडे, अंबा दत्त, अनिल मेहता, प्रकाश जोशी, वीरेंद्र सिंह, तारा दत्त जोशी, सुरेश साही, हरीश चंद्र पांडे, ललिता प्रसाद, गणेश सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें