फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की उपेक्षा से बागेश्वर जिला पंचायत के सदस्यों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत के बजट को समान रूप से वितरित करने, नियोजन और अन्य समितियों का पुनर्गठन करने की मांग को लेकर बीते 15 जून से आंदोलन चला रहे जिपं उपाध्यक्ष और आठ जिपं सदस्यों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि जिपं में बजट का असमान वितरण किया जा रहा है। यह जिपं सदस्यों के क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। कहा कि 55 प्रतिशत बजट विवेकाधीन कोष के नाम पर रख लिया जा रहा है। नियोजन समिति और अन्य समितियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पुनर्गठन नहीं किया जा रहा है। जिपं अध्यक्ष समितियों का कार्यकाल दो साल का बताकर गुमराह कर रही हैं।
जिपं सदस्य सुरेंद्र खेतवाल, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, इंदिरा परिहार, पूजा आर्या, रेखा देवी, रूपा कोरंगा ने कहा कि जिपं के एएमए ने मांगों पर कार्यवाही के लिए कुछ समय मांगा है। मांगों पर कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया है। आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को अगले चरण में प्रवेश करा दिया जाएगा। उपेक्षा कतई सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें