फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरना स्थल मनमाने ढंग से तय करने से संगठनों में रोष

Thu, 27 Aug 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन के बैनर तले बुधवार को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें जिला प्रशासन की ओर से धरना-प्रदर्शन के लिए मनमाने ढंग से आंदोलन स्थल निर्धारित किए जाने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन स्थल का चयन प्रशासन को बंद कमरों में एकतरफा तरीके से करने के बजाय स्थानीय जनभावनाओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के सुझावों के आधार पर करना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जनसुझावों को दरकिनार कर एकतरफा निर्णय थोपने का प्रयास किया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में रमेश पांडेय कृषक, कवि जोशी, भुवन कांडपाल, हरीश ऐठानी, गोविंद सिंह भंडारी, हीरा बल्लभ भट्ट, चरण सिंह बघरी, वरुण चंदोला, अर्जुन भट्ट, नरेंद्र खेतवाल, अंकुर उपाध्याय, रमेश पांडेय, गोपा धपोला और सरोज आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें