कपकोट(बागेश्वर)। आठ सूत्री मांगों के लिए कपकोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी के नेतृत्व में धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय परिसर में धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार की ओर से काई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसके कारण केंद्रों में कार्य स्थगित किया है। उन्होंने सरकार की ओर से उचित कार्रवाई होने तक धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमला दानू, प्रभा, शोभा, किरन, दीपा, शांति, खिला, पूजा, सरस्वती, पुष्पा गोस्वामी, प्रेमा ढोकटी, चंपा, मोहनी, दीपा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया कार्यबहिष्कार
बागेश्वर। मानदेय बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त सहायता, गोल्डन कार्ड जारी करने समेत आठ सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन दिया।
महिलाओं ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। इसके कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग पूरी होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर भगवती जोशी, लीला आर्या, शिखा जोशी, गीता पांडेय, पूनम आदि मौजूद रहीं।