बागेश्वर में नारेबाजी करती आँगनबाडी कार्यकर्ती
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकत्रियों और सेविका की बागेश्वर और कपकोट में चल रही बेमियादी हड़ताल सोमवार 12वें दिन भी जारी रही। सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने पोषाहार वितरण का कार्य ठप करने के साथ ही विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
मांगों को लेकर सोमवार को भी कार्यकत्रियों, सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय परिसरों में धरना दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में मरियम डेविड, लीला आर्या, मोहिनी, पार्वती आदि शामिल थीं। उधर कपकोट में धरना प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष कमला दानू, जिला कोषाध्यक्ष हंशी ऐठानी, तारा जोशी, मालती फर्स्वाण आदि थे।