पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी अक्सर चुनावी सभाओं में कुमाऊंनी भाषा में गाया जाने वाला गाना ‘दड़कै खुटै टेक’ गाते थे। लोक सभा व विधान सभा चुनावों में बागेश्वर में कई बार जनसभा कर चुके एनडी तिवारी अक्सर लोगों को खुश करने के लिए इस गाने को गाते थे।