पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी अक्सर चुनावी सभाओं में कुमाऊंनी भाषा में गाया जाने वाला गाना ‘दड़कै खुटै टेक’ गाते थे। लोक सभा व विधान सभा चुनावों में बागेश्वर में कई बार जनसभा कर चुके एनडी तिवारी अक्सर लोगों को खुश करने के लिए इस गाने को गाते थे।
पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा बताते हैं कि जनसभा में मौजूद एनडी तिवारी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद था। जनसभाओं में एनडी ‘वार नि चा पारा तू दड़िकै खुटै टेक, लाल माटै की सीढ़ी तू दड़िकै खुटै टेक’ गीत गाते थे तो माहौल ही बदल जाता था।