फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की नदी में बहने से मौत: रेस्क्यू टीम ने 300 मीटर दूर से बरामद किया शव, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 06 Oct 2026 06:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर के प्राथमिक विद्यालय करुली में पढ़ने वाली 7 वर्षीय गुड्डी स्कूल से घर लौटते समय पुंगर नदी की पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से उफनती नदी में बह गई। सूचना पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और दुर्घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर शव बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां प्राथमिक विद्यालय करुली में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा की स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहने से मौत हो गई।

विज्ञापन


भैरूचौब्बट्टा ग्राम पंचायत के तिलाड़ी तोक निवासी चंदन कुमार की सात वर्षीय पुत्री गुड्डी मंगलवार शाम प्राथमिक विद्यालय करुली से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में पुंगर नदी पर बनी पुलिया को पार करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरी। मासूम के नदी में बहने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर पुलिस, राजस्व और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर कालीगाड़ के पास नदी किनारे से बालिका का शव बरामद कर लिया गया। मासूम की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पुलिस और राजस्व टीम की आ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें