फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से अमतौड़ा गांव का पैदल पुल ध्वस्त

Tue, 23 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमतौड़ा ग्राम पंचायत में हुई भारी बारिश से काकड़ गधेरा उफन गया। जिससे बेलता तोक में बनी पांच मीटर लंबी सीमेंट कंक्र्रीट का पैदल पुल ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


 पुल के ध्वस्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन से पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की है। रविवार को अमतौड़ा गांव में भीषण बारिश हुई।

 जिससे काकड़ गधेरा उफन गया। गधेरे में पेड़ों के उखड़कर आने, पानी के तेज बहाव से पुल ध्वस्त हो गया। इस पुल से होकर ग्रामीण मजबे, डुगरगांव, स्यूनी, नैल, सात रतबे, तड़ीगांव को जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के ध्वस्त होने के कारण ग्रामीणों को जरूरी सामान ले जाने में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बिष्ट ने शासन, प्रशासन से पुल का पुनर्निर्माण शीघ्र करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें