बागेश्वर। विगत दिनों हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 13 अमेरिकी नागरिकों को सकुशल निकालने के लिए अमेरिकी दूतावास ने जिला प्रशासन का आभार जताया है।
सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दूतावास ने इस संबंध में जिलाधिकारी अनुराधा पाल को पत्र भेजकर अमेरिकी नागरिकों को सकुशल पिंडारी ग्लेशियर से लाने के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया है। अमेरिकी दूतावास ने प्रशासन की पूरी टीम का आभार जताया है। दूतावास ने डीएम को भेजे संदेश में कहा है कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी टीम को रेस्क्यू किया गया। उन्हें सहायता और संसाधन प्रदान किए गए यह बहुत प्रशंसनीय हैं। संवाद