बागेश्वर के गरुड़ में आयोजित बहुउद्देशीय विधिक शिविर में दिव्यांग को ह्वील चेयर प्रदान करते जिला
बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गरुड़ में आयोजित बहुउद्देश्यीय विधिक शिविर में सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। शिविर में 80 दिव्यांगों को कान की मशीन, 115 को छड़ी, 8 को बैसाखी, 13 दिव्यांगों को ह्वील चेयर प्रदान की गई।
जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार खुल्बे ने उपस्थित जनमानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के साथ ही तमाम कानूनों की जानकारी दी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह ने शिविर का संचालन करते हुए विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी ने विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बृद्धा पेंशन के साथ ही विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
बहुउद्देश्यीय शिविर में राजस्व विभाग ने 25 प्रमाणपत्र बनाए
पंचायतीराज विभाग ने 6 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी। बाल विकास विभाग ने 25 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान किए। पशु विभाग ने 23 पशुपालकों को दवा दी। समाज कल्याण विभाग ने 51 प्रमाणपत्र दिए। चिकित्सा विभाग ने 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हैड़ाखान मेडिकल टीम ने 191 लोगों के आंखों की जांच की। 30 लोगों को ऑपरेशन की सलाह दी। दवाई वितरित की। शिविर में 35 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। उद्योग विभाग ने योजनाओं की जानकारी दी। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने 16 लोगों के राशन कार्ड बनाए। उद्यान विभाग ने 25 लोगों को बीज और पौधे, कृषि विभाग ने 20 लोगों को कृषि उपकरण प्रदान किए। सरकारी महकमों ने योजनाओं की जानकारी लगों को दी। बेहतर काम करने वाले पीएलवी को सम्मानित किया गया।