फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमए के आश्वासन पर आमरण अनशन उपवास में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) के आश्वासन पर जिला पंचायत सदस्य का आमरण अनशन उपवास में तब्दील हो गया है। अब एक सदस्य अन्न, जल त्यागकर हर रोज उपवास पर बैठेगा। सदस्यों ने कहा है कि आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य 15 जून से जिला पंचायत में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में धरना दे रहे हैं। मंगलवार को भैरूचौबट्टा की जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला ने बुधवार से आम रण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी। आमरण अनशन की सूचना पर बुधवार को एएमए डॉ. सुनील कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिपं सदस्य गोपा धपोला को दिए पत्र में आमरण अनशन पर न बैठने की अपील की। अन्य सदस्यों से भी धरना समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि जिला पंचायत कार्यालय उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगा। एएमए ने सभी सदस्यों से भी इस मामले में वार्ता की।
इस पर जिपं सदस्य गोपा धपोला ने आमरण अनशन को एक दिवसीय उपवास में तब्दील कर दिया। जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने तय किया है कि अब हर दिन एक सदस्य अन्न, जल त्याग कर एक दिवसीय धरने पर बैठेगा। एएमए के आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो उपवास को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। धपोला के समर्थन में जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या, रेखा देवी ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें