फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

Sun, 29 Oct 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
पुरातन छात्र सम्मेलन में उपस्थित पूर्व छात्र और शिक्षक।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में पुरातन स्वावलंबी छात्रों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ। समारोह में छात्रों ने अपने पुराने अनुभव साझा किए। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत थे।  
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में संस्कारवान शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों को संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत है। पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरिदत्त जोशी ने बतौर मुख्य वक्ता समारोह को संबोधित किया। समारोह में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।

नरेंद्र खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, सुरेश खेतवाल आदि ने भी विचार रखे। समारोह का संचालन शिक्षक दयाशंकर नगरकोटी ने किया। समारोह में विवेकानंद विद्या मंदिर के सभी शिक्षक और पूर्व छात्र उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें