फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंगलों में ऑल्टो खाई में गिरी, चार घायल

Mon, 05 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कंधार-रौल्याणा मोटर मार्ग पर रविवार को एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ऑल्टो कार नंबर यूके 02 यूके 02ए/1295 रविवार को गरुड़ से पिंगलों की ओ जा रही थी कि सड़क की हालत खराब होने से अनियंत्रित कार करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार पिंगलों निवासी हरूली देवी, भाष्कर, रोहित, अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी अमरनाथ, पटवारी देशदीपक वर्मा मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, रौल्याणा के बीडीसी सदस्य अस्पताल पहुंचे।

ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने इस घटना के लिए प्रांतीय खंड लोनिवि को जिम्मेदार ठहराया है। पिंगलोें क्षेत्र के लोगों से लोनिवि के ईई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। तीन दिन पहले अमर उजाला ने कंधार रौल्याणा मोटर मार्ग की दुर्दशा के बारे में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें