फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अल्मोड़ा की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के लीती में खेल को हां नशे को ना मुहिम के तहत डिगर सिंह की स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले के विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल की भावना जागृत करना रहा।
कुथईताल मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन के साथ मैच की शुरूआत की।
पहला मैच अल्मोड़ा और बागेश्वर के बीच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच लीती और मां भगवती लीती के बीच हुआ जिसमें मां भगवती 2-1 से फाइनल मुकाबले तक पहुंच गई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा और मां भगवती लीती के बीच हुआ जिसमें अल्मोड़ा 3-1 से जीत दर्ज कर विजेता टीम बनी। प्रतियोगिता समापन के बाद विजेता टीम को 7,100 रुपये और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता टीम को 5,100 रुपये और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान सीमा देवी, बीडीसी कला देवी, पूर्व बीडीसी नरेंद्र काेरंगा, युवा मंगल दल के अध्यक्ष डिगर सिंह, नारायण सिंह, कुशाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें