फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के चुनाव

Thu, 06 Aug 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के लिए हुए चुनाव में मदन सिंह रौतेला अध्यक्ष, रंजीत सिंह रौतेला महासचिव जबकि कोषाध्यक्ष पद पर गायत्री प्रसाद विजयी रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने फैक्ट्री और कर्मचारियों के हित में काम करने के लिए मिलजुलकर काम करने का आह्वान दिया।
विज्ञापन


फैक्ट्री परिसर में हुए चुनाव में यूनियन के अध्यक्ष पद पर मदन सिंह रौतेला चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राम सिंह बिष्ट को 68 मतों से पराजित किया। महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इस पद पर रंजीत सिंह रौतेला विजयी रहे।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भगवत सिंह को 65 मतों से परास्त किया जबकि तीसरे प्रत्याशी सुंदर लाल टम्टा को 45 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। खदान क्षेत्र से हरीश रौतेला उपाध्यक्ष, मनोज टम्टा उप सचिव चुने गए।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के लिए देवेंद्र रौतेला, अर्जुन रौतेला, उमेश तिवारी, प्यारे लाल, ललित जनौटी को सदस्य, फैक्ट्री से पूरन सिंह गंगोला को उप सचिव, घनश्याम सिंह रौतेला उप सचिव, नारायण सिंह रौतेला संगठन मंत्री जबकि हर्ष सिंह रौतेला और जगदीश प्रसाद को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें