फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लि. बनाएगी सीसी ब्रिक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट में सीसी ब्रिक्स और ब्लॉक यूनिट की जल्द ही स्थापना होगी। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी उत्तराखंड एकल खिड़की सुगमता जिला प्राधिकृत समिति की जिला कार्यालय में हुई बैठक में दी गई। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने एकल खिड़की व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में महाप्रबंधक उद्योग विमल चंद्र चौधरी से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उद्योग महाप्रबंधक ने बताया कि एकल खिड़की व्यवस्था के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर जिले में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड बिलोरी का सीसी ब्रिक्स और ब्लॉक यूनिट स्थापना को 43.44 लाख रुपये का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस पर उत्तराखंड पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तराखंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और श्रम विभाग से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। डीएम ने उद्योग महाप्रबंधक और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यम एकल खिड़की व्यवस्था के अंतर्गत जो भी प्रस्ताव प्राप्त होते हैं, उन पर सभी विभाग अपने स्तर और परीक्षण कर समय सीमा के अंतर्गत सैद्धांतिक सहमति देना सुनिश्चित करें।
वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ एसके शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, राज्य कर अधिकारी कुशल रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें