बागेश्वर। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इसमें 26 स्वर्ण पदकों के साथ अल्मोड़ा पहले, 18 स्वर्ण के साथ बागेश्वर दूसरे और 11 स्वर्ण पदकों के साथ देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 110 मुकाबले खेले गए। विजेता प्रतिभागी जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आठ जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की। मंगलवार को सुबह अधिकतर भार वर्ग के फाइनल मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग की बालिकाओं में आस्था, यशिका, सिया, प्रशस्ति टम्टा, अर्चना और तनीषा ने स्वर्ण पदक जीते। सब जूनियर के बालक वर्ग में लक्ष्य बिष्ट, कविश कोहली, कार्तिक, ललित, शौर्य मनराल, निश्चल वर्मा, प्रतीक बिष्ट, वेदांश, दिव्यांशु, प्रणनील ने गोल्ड मेडल जीते। सब जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका बिष्ट, माही, भाविका, साक्षी, गार्गी, सावनी, संध्या टम्टा विजेता रहीं। किड्स में आरव, हितांश उपाध्याय, रूपाक्षी बिष्ट, मनस्वी, जीविका, भावना पांडेय ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर बालक वर्ग में दीक्षांत, तनुज बिष्ट, प्रथमेश, दिनेश कुमार, प्रियांशु कार्की विजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग में अनुज तिवारी, नीरज, मुकेश शर्मा, वैष्णव, रुद्रांश, भूपेश रावत, कार्तिक, शौर्य विजेता रहे। बालिका वर्ग में मानवी रावत, स्वाति, काजल, मानसी बिष्ट, पायल, प्रियांशी और अमीषा ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, विवेक तिवारी और हेमा बुदियाल ने मेडल प्रदान किए। इस मौके पर आनंद सिंह बोरा, प्रदीप जोशी, लतिका भंडारी, कमल बिष्ट, किशोर कुमार, जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।