फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा-दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू

Sun, 21 Jun 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने शनिवार शाम को हरी झंडी दिखाकर बस (यूके 07पीए-2498) को दिल्ली के लिए रवाना किया। यह बस अल्मोड़ा से रोजाना शाम के 5:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा डिपो को सेमी डीलक्स बसें दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। डिपो में आठ नई बसे शीघ्र और आएंगी।

उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि डिपो को नंबर एक पर लाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्यीय बस अड्डे के लिए शीघ्र शासन से धनराशि स्वीकृति कराई जाएगी।

कार्यशाला में बसों को खड़ा करने के लिए दो लाख की धनराशि 15 दिन के भीतर आहरित कर दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि रोडवेज कर्मियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, तारा जोशी, गणेश पांडेय, सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी, यातायात अधीक्षक हरीश राम, कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी कैलाश जोशी, सीनियर फोरमैन राजेंद्र सिंह, रऊफ अहमद, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, मंडलीय अध्यक्ष उमेश भट्ट, गोविंद प्रसाद, रमेश जोशी, शेखरानंद पांडेय, केडी सनवाल, राम दत्त पपनै, मोहन राम, गीता पांडे,, अनीता गुरुरानी, चंदना पांडेय, आनंदी शुक्ला, सुरेश नेगी, भरत लाल, अनूप कुमार, प्रेम बिरौड़िया, बची सिंह, दौलत सिंह, खष्टी बल्लभ उपाध्याय, मोहन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें