फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रत्याशियों ने सुकून के साथ बिताया बृहस्पतिवार

Thu, 16 Feb 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
चुनावी गतिवि‌धियों की जानकारी लेते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार का दिन सुकून के साथ बिताया। कुछ प्रत्याशियों ने जहां घर में बैठकर कई दिनों की थकान मिटाई, वहीं कुछ ने कार्यकर्ताओं के साथ वोटों का गुणा-भाग करने में बिताया। लोगों की चर्चाओं में भी दिन भर प्रत्याशियों के जीत-हार का गणित बनता बिगड़ता रहा।
विज्ञापन


कपकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण ने बृहस्पतिवार को सुबह कुछ समय सुकून के साथ घर पर बिताया। कार्यकर्ताओं के साथ समाचार पत्रों में चुनाव मतदान से संबंधित खबरें पढ़ी। इसके बाद दिन में विधानसभा क्षेत्र के कपकोट, कांडा आदि स्थानों में कार्यकर्ताओं से मिले। भाजपा प्रत्याशी बलवंत भौर्याल ने अधिकांश समय घर पर ही बिताया।

इस दौरान घर में मिलने आए कार्यकर्ताओं के साथ तमाम बूथों के बारे में चर्चा की। बागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास ने बृहस्पतिवार  का दिन घर पर बिताया और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी गतिविधि पर चर्चा की। कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण ने भी घर में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बसपा प्रत्याशी बसंत कुमार ने पूरा दिन घर पर आराम से बिताया और पिछले एक माह से लग रही चुनावी दौड़ की थकान मिटाई। इधर गुरुवार को आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच भी चुनावी चर्चा का माहौल रहा। कार्यकर्ता बूथ-बूथ का चुनावी गणित जोड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें