फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़िया खोदकर छोड़ दिए गड्ढे, ग्रामीणों में रोष

Fri, 05 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंरू चौबट्टा गांव के कुमालदेव तोक में लीज मालिक ने खड़िया निकालकर बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए हैं। गड्ढों का भरान नहीं किया है। ग्रामीण खान मालिक से गड्ढों के भरान के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने डीएम से गड्ढों के शीघ्र भरान के लिए लीज मालिक को कड़े निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।

डीएम को दिए ज्ञापन में भैरूं चौबट्टा के ग्रामीणों ने कहा है कि खड़िया के लीज मालिक ने खुदान के बाद गड्ढों का भरान नहीं किया है। बड़े-बड़े गड्ढों से जहां उनके खेत बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं मवेशियों का भी जंगल जाना बंद हो गया है। राहगीरों के गड्ढों में गिरने का खतरा बना है। खान के मैनेजर ने पूर्व में खुदान के बाद खेतों को समतल बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो खेतों को समतल किया जा रहा है और न ही प्रभावित किसानों को मुआवजा ही दिया जा रहा है।

उन्होंने डीएम से मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आनंदी देवी, सुंदर राम, गोपाल राम, कमला देवी, दीपा देवी, मोहन राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें